सहरसा में शाहनवाज हुसैन का दावा- 200 सीट से ज्यादा लाएगी NDA

HD News Desk
294 Views
2 Min Read
केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन समेत अन्य नेता।

भारत सरकार के पूर्व मंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन मंगलवार को सहरसा पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। वहीं, शाहनवाज हुसैन ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।

मंथन में सिर्फ विष निकला

कांग्रेस पार्टी के वोटर अधिकार यात्रा को फ्लॉप शो बताते हुए कहा कि इस यात्रा के मंथन में सिर्फ विष निकला है। प्रधानमंत्री मोदी की मां को गाली देने की चर्चा के अलावा कोई चर्चा नहीं हुई।

पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन।
                 पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन।

गांधी मैदान में नहीं हो सकी रैली

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को इतनी हिम्मत नही हुई कि वो पटना के गांधी मैदान में रैली कर लें। पहले तो कहा गया था कि महारैली होगी। लेकिन, बाद में वो नुक्कड़ सभा मे तब्दील हो गया। इसमें नेता ज्यादा थे और जनता कम थी।

टिकट लेने की इच्छा वाले थे महागठबंधन में थे

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि महागठबंधन के वही नेता शामिल थे, जिन्हें टिकट लेने की इच्छा थी। लेकिन, बिहार में एक चीज तय हो गया है कि एक फिर से नीतीश कुमार की अगुवाई में एनडीए की सरकार बनेगी। फिर से एकजुट होकर चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार 200 से ज्यादा सीट एनडीए लाएगी।

Share This Article