सहरसा में परिजनों का आरोप- डॉक्टर की लापरवाही से महिला की मौत हुई

HD News Desk
644 Views
1 Min Read

सहरसा से बड़ी खबर सामने आ रही है। सौरबाजार थाना क्षेत्र के दुहबी गांव निवासी संजय ठाकुर की इलाज के दौरान मौत हो गई।

परिजनों ने काशनगर बाजार स्थित चिकित्सक डॉ. वी. कुमार उर्फ डॉ. मुकेश पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

डॉक्टर ने रेफर नहीं किया

परिजनों का कहना है कि बुखार से पीड़ित संजय ठाकुर को इलाज के लिए उक्त चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया था। मरीज की हालत लगातार बिगड़ती रही, इसके बावजूद डॉक्टर ने उसे उच्च स्तरीय इलाज के लिए रेफर नहीं किया।

इसके बजाय उन्होंने मरीज को सिटी स्कैन कराने भेज दिया, इसी बीच मरीज की मौत हो गई।

डॉक्टर की टीम से सहयोग नहीं मिला 

परिजनों का आरोप है कि मौत के बाद भी चिकित्सक ने न तो संवेदना प्रकट की और न ही सहयोग किया। उन्होंने मामले को दबाने के लिए प्रलोभन देने की कोशिश की। परिजनों ने इससे इंकार किया तो चिकित्सक ने खुद ही पुलिस को सूचना दे दी।

सूचना मिलते ही सौरबाजार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Share This Article