पटना में महिलाओं के लिए 80 पिंक बसों की सुविधा मिली, CM नीतीश ने सुविधाओं की ली जानकारी

HD News Desk
341 Views
1 Min Read

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को 1 अणे मार्ग से  महिलाओं के लिए 80 पिंक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इसी मौके पर मुख्यमंत्री ने बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की सभी 1065 बसों में ई-टिकटिंग सुविधा का भी शुभारंभ किया। रवाना करने से पूर्व उन्होंने बसों का निरीक्षण किया। साथ ही सुविधाओं की जानकारी ली।

सुरक्षित यात्रा करेंगी महिलाएं 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल से महिलाओं को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का लाभ मिलेगा।

पिंक बस सेवा के दूसरे चरण की शुरुआत के साथ ही महिलाओं के लिए आवागमन और भी सुगम हो जाएगा।

Share This Article