श्रीजा सेनगुप्ता बनी राइजिंग भारत यंग मॉडल ऑफ द ईयर, बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के द्वारा दिया गया अवार्ड

sweetysharma
1.4k Views
3 Min Read

मुंगेर: बिहार की बेटी श्रीजासेन गुप्ता ने किया कमाल पहले मलाइका अरोड़ा से हो चुकी सम्मानित अब मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी ने दिया राइजिंग भारत यंग मॉडल ऑफ़ द ईयर का ट्रॉफी। बता दे की वर्ष 2023 में फॉरएवर मिस इंडिया की विनर रहीं मुंगेर की बेटी श्रृजासेन गुप्ता को अब एशिया इंटरनेशनल द्वारा राइजिंग भारत यंग मॉडल ऑफ़ द ईयर से विभूषित किया गया। उन्हें 27 जनवरी 2024 को रेडिएशन ब्लू होटल ग्रैंड फिनाले दिल्ली में ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने अवार्ड से किया सम्मानित।

 

बताया जाता है कि इस अवार्ड के लिए श्रीजा सेनगुप्ता का चयन 2500 प्रतिभागियों के बीच में हुआ है। मुंगेर जैसे छोटे शहर से निकलकर देश में मुंगेर का नाम रोशन कर रही श्रीजा सेनगुप्ता के लिए भी एवं बिहार वासियों के लिए यह गर्व की बात है। गौरतलब है कि श्रीजा सेनगुप्ता आईआईटी पटना के कंप्यूटर साइंस की प्रथम वर्ष की छात्रा है, त पॉपथा उनके पिताअभिजीत सेनगुप्ता एवं माता देवयानी सेनगुप्ता मुंगेर में शिक्षक के रूप में कार्यरत है। इससे पहले वर्ष 2023 में जयपुर में मलाइका अरोड़ा की ओर से बेस्ट मॉडल का अवार्ड भी मिला है।

 

श्रीजा सेनगुप्ता की इस उपलब्धि पर मुंगेर वासी गौरवान्वित महसूस कर रहा है। साथ ही श्रीजा को इसके लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। श्रीजा ने बताया की ये उनके लिए काफी हर्ष का विषय है की वे बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हेमा मालनी के हाथो सम्मानित किया। बता दे की श्रीजा सेनगुप्ता की मिस बिहार 2023 बनने की उपलब्धि उनके करियर में एक महत्वपूर्ण मोड़ है, और उनका नेतृत्व पूरे राज्य में युवा महिलाओं को प्रोत्साहित करता है। सृजा सेनगुप्ता उस सुंदरता, प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रतीक हैं, जो फॉरएवर स्टार इंडिया सौंदर्य प्रतियोगिता में प्रदर्शित होती है, बताया जाता है की वह अपने खूबसूरती से अपना ताज पहनी हैं। और अब बिहार की बेटी श्रीजा सेनगुप्ता को राइजिंग भारत यंग मॉडल ऑफ द ईयर का अवार्ड बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के द्वारा दिया गया है.

Share This Article