अकबरनगर थाना क्षेत्र के भवनाथपुर बगीचे में एक मासूम बच्चे की हत्या

sweetysharma
809 Views
2 Min Read

भागलपुर: अकबरनगर थाना क्षेत्र के भवनाथपुर बगीचे से करीब 05 वर्षीय बच्ची का शव बरामद किया गया है। मृत बच्ची की पहचान रुदल मांझी बताई जा रही है जो कि गनगनियाॅ फतेहपुर निवासी पायल कुमारी के रूप में हुई है। घटना की बारे में बताया जा रहा है कि बच्ची एक दिन पूर्व से भट्टे पर से लापता थी । ईट भट्टे पर काम कर रहे मजदूर ने बताया कि वह अपने चाचा के साथ बिस्कुट लेने के लिए दुकान पर आई थी जिसके बाद से बच्ची अचानक लापता हो गई।  काफी खोजबीन की गई तो बच्चे का शव दुसरे दिन रविवार को भट्टे के बगल के बगीचे में छत विक्षत अवस्था में पाया गया था। मृतक बच्ची की मां सुनीता देवी ने बताया कि रिश्ते से उसके चचेरे चाचा 2 दिन पूर्व हमारे घर आए थे इसके बाद वह खाना खाकर घर पर ही रुके और भट्ठा पर आकर बच्ची को बिस्किट खिलाने के बहाने से लेकर गायब हो गया।

आरोपी चाचा की हमारे बेटी पर गलत निगाह था जो मैने महसूस किया था

परिजनों का आरोप है कि मृतक बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दिए जाने की आशंका हैं। मृतक के माॅ ने बताया कि आरोपी चाचा की हमारे बेटी पर गलत निगाह था जो मैने महसूस किया था पर साक्ष्य छिपाने के ख्याल से बच्ची को बगीचे में जमा पत्तियों से जलाकर झुलसा दिया गया था, जिससे कि शब की पहचान ना हो सके। वही रात के वक्त जानवर गीदड के द्वारा शव को छत विक्षत कर दिया गया था।

Share This Article