मुंगेर में तीन दिवसीय प्रमंडल स्तरीय उद्यान प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता का हुआ समापन

sweetysharma
832 Views
1 Min Read

मुंगेर:  किला परिसर स्थित पोलो मैदान में उद्यान विभाग की ओर से तीन दिवसीय प्रमंडल स्तरीय उद्यान प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता का समापन किया गया। यह मेला 7 फरबरी से लेकर 9 फरबरी तक लगाया गया था, जिसमे मुंगेर प्रमंडल में पड़नेवाले छः जिलों के 500 से अधिक किसानों ने फल, फूल,सब्जी और पौधों की उत्कृष्ट उत्पादों कि प्रदर्शनी लगाई थी। 147 किसानों को उत्कृष्ट उत्पादों कि प्रदर्शनी के लिए मुंगेर के जिलाधिकारी अवनीश कुमार के द्वारा पुरस्कार और प्रस्सति पत्र दिया गया।उत्कृष्ट उत्पादों कि प्रदर्शनी के लिए 36 किसानों को प्रथम पुरस्कार, 3 हजार रुपये और प्रस्सति पत्र दिया गया, 44 किसानों को द्वितीये पुरस्कार स्वरूप 2 हजार रुपये और प्रस्सति पत्र दिया गया, 41किसानों को तृतीय पुरस्कार स्वरूप 1 हजार रुपये और प्रस्सति पत्र दिया गया। इसके अलावा 26 किसानों को सिर्फ प्रस्सति पत्र दिया गया।

Share This Article