चुनाव को लेकर मंडल कारा में चली ताबड़तोड़ छापेमारी, DM व SP के नेतृत्व में चली छापेमारी

sweetysharma
551 Views
1 Min Read

 रोहतास:   आज मंडल कारा में अहले सुबह डीएम तथा एसपी के नेतृत्व में दलबल के साथ सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। बता दे कि इस दौरान पूरे वार्ड सहित जेल के अंदर एक-एक कमरे की तलाशी ली गई। अचानक अहले सुबह हुई इस छापेमारी से कैदियों में हड़कंप मच गई।  दरअसल जिला मुख्यालय स्थित सासाराम के मंडल कारा में छापेमारी की गई है। रोहतास के डीएम नवीन कुमार तथा एसपी विनीत कुमार ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। छापेमारी में ज्यादा तो कुछ नहीं मिला, लेकिन कुछ कैदियों के पास से तंबाकू बरामद हुआ हैं। इसके बाद डीएम ने मामले में तनहा दर्ज करने का निर्देश दिया है।

बता दें कि छापेमारी में अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे्। DM नवीन कुमार ने बताया कि चुकी लोकसभा का चुनाव नजदीक आ रहा हैं, ऐसे में मुस्तादी बढ़ा दी गई है। मंडल कारा के तमाम वार्ड के अलावे सभी चीजों की जांच की गई है तथा जेल में व्यवस्था के सुधारने के कई निर्देश दिए गए हैं। जेल के अंदर एक-एक वार्ड तथा कमरों को संघला गया है, लेकिन कुछ आपत्तिजनक चीजे बरामद नहीं हो पाई हैं। तमाम चीजों पर प्रशासन की नजर है।

Share This Article