अलग-अलग हादसे में दो वृद्ध महिला की हुई मौत

sweetysharma
603 Views
1 Min Read

नालंदा:    धर्मपुर गांव में अलग-अलग हादसे में दो वृद्ध महिला की मौत हो गई। पहली घटना एकंगरसराय थाना क्षेत्र इलाके के धर्मपुर गांव की हैं, जहां सड़क हादसे में वृद्ध महिला कांति देवी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला धर्मपुर गांव से एकंगरसराय अपने पुत्र से मिलकर गांव लौट रही थी। इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना हरनौत थाना क्षेत्र इलाके के चेरण गांव की हैं। जहां ठंड से बचने के लिए वृद्ध महिला हिमिया देवी अलाव का सहारा ले रही थी। इसी दौरान वह आग की चपेट में आ गई। जिससे वृद्ध महिला बुरी तरह से झुलस गई और उसकी मौत हो गई।

Share This Article