लालू परिवार के करीबी सुभाष यादव के घर ईडी की छापेमारी

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
1.4k Views
1 Min Read

पटना: राजद सुप्रीमो लालू यादव के परिवार के करीबी सुभाष यादव के घर व अन्य ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है। बालू कारोबारी सुभाष यादव के दानापुर में तकियापर पर स्थित घर, सगुना मोड़ स्थित मां मरछिया देवी अपार्टमेंट, दानापुर बिस्कुट फैक्ट्री मोड़ स्थित पानी प्लांट, शाहपुर थाना अंतर्गत स्थित कार्यालय सहित अन्य ठिकानों पर ईडी के अधिकारी पहुंचे हैं। बताया जाता है कि इन ठिकानों पर ईडी की छापेमारी जारी है।

लालू परिवार के करीबी है सुभाष

बताया जाता है कि सुभाष यादव लालू परिवार के काफी करीबी माने जाते हैं। वो पिछले लोकसभा चुनाव में चतरा संसदीय सीट से आरजेडी प्रत्याशी थे। ईडी की अलग-अलग टीम ने शनिवार सुबह सुभाष यादव के पटना समेत अन्य ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। ये छापेमारी सुभाष यादव के निजी आवास, समेत कई जगहों पर की जा रही है। इससे पहले सुभाष यादव के ठिकानों पर आयकर विभाग की रेड पड़ी थी। आईटी की टीम ने वर्ष 2018 में पटना, दिल्ली और धनबाद में ये कार्रवाई की थी।

लालू के करीबी विनोद जायसवाल के बाद सुभाष यादव के घर रेड…

लालू के करीबी एमएलसी के ठिकानों पर इनकम टैक्स का रेड

Share This Article