Bihar News: बेतिया में छात्रा ने कोचिंग में किया सुसाइड, टीचर से करना चाहती थी लव मैरिज

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
1.4k Views
2 Min Read

Bettiah : बेतिया में एक छात्रा ने कोचिंग में आत्महत्या कर ली। फंदे से लटका हुआ उसका शव मिला। आत्महत्या की वजह प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। मृतका के भाई ने बताया कि कोचिंग के टीचर से बहन का प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह उनसे शादी करना चाहती थी, लेकिन शनिवार को टीचर की शादी कही और तय हो गई। इसी से नाराज होकर बहन ने कदम उठाया।

घटना जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र के कोहडा भवानीपुर गांव की है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मृतिका का पहचान कोहडा गांव निवासी पुनदेव पटेल के 22 वर्षीय पुत्री चांदनी कुमारी के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग का है। परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

मृतका का भाई चंदन पटेल ने बताया कि मेरे ही गांव के रितेश कुमार से मेरी बहन चांदनी का दो सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। रितेश गांव में ही लक्ष्य कोचिंग सेंटर चलाते थे। उसी कोचिंग में पढ़ने के दौरान चांदनी उनके संपर्क में आई थी। चंदन ने बताया कि शनिवार को रिजेश का पुजाई हो गया। जिससे नराज होकर चांदनी ने उसी के कोचिंग में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है।

ग्रामीणों ने बताया कि रितेश और चांदनी अलक अलग-अलग जाते से थे। दोनों का घर का दुरू 500 मीटर की है। जिस कारण रितेश ने चांदनी से शादी नहीं की। इसी से नराज होकर चांदनी ने आत्महत्या कर ली है। वहीं पुलिस पुरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Share This Article