बिहार के पूर्व मुखिया के घर छापा, विजिलेंस ने 90 लाख की संपत्ति निकाली

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
608 Views
2 Min Read

झारखंड में मंत्री के पीए के नौकर के घर से मिले नोटों की बंडी के बाद अब बिहार में भी ऐसे ही कुछ हुआ है। बिहार के पूर्व मुखिया के घर से शुरूआती जांच में अवैध 90 लाख से ज्यादा चल-अचल संपत्ति का पता चला है। दरअसल, बिहार के दरभंगा जिले के अलीनगर प्रखंड के हरियठ पंचायत के पूर्व मुखिया रज्जी आलम के यहां निगरानी विभाग की टीम ने छापेमारी की। यह छापेमारी आय से अधिक संपत्ति मामले में की गई। जिसे पटना के डीएसपी शिव कुमार शाह के नेतृत्व में किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, छापेमारी पूर्व मुखिया रज्जी आलम के पैतृक गांव हरियठ और उनके निवास स्थल सारामोहनपुर पर की गई। इस दौरान निगरानी टीम को जमीन से जुड़े कई दस्तावेज और फ्लैट के कागजात मिला है। बता दें कि दोनों जगहों को मिलाकर कुल 20 सदस्यीय टीम ने छापेमारी की।

इस दौरान मौके पर निगरानी ब्यूरो पटना के डीएसपी शिव कुमार शाह ने बताया कि पूर्व मुखिया अलीनगर पंचायत के मोहम्मद रजी अहमद के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिली थी। उसकी जांच निगरानी टीम ने की। जांच के बाद इनके ऊपर 89 लाख 16 हजार 61 रुपए का मामला प्रथम दृष्ट्या बना। इसके बाद निगरानी द्वारा निगरानी थाने में एफआईआर 12 जून को दर्ज की गई।

डीएसपी शिव कुमार शाह ने बताया कि “पूर्व मुखिया रज्जी आलम के पैतृक आवास पर 11 सदस्य टीम जांच कर रही है। निगरानी के विशेष न्यायाधीश से तलाशी वारंट लिया गया है। इस तलाशी में स्थानीय प्रशासन का सबसे अच्छा सहयोग रहा। अनुसंधान के क्रम में पूर्व मुखिया को पक्ष रखने के लिए समय दिया जाएगा। इसके बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।”

Share This Article