गोविंदा के भांजे विनय आनंद का दिल छूने वाला रोमांटिक गाना ‘हुई आशिकी’ रिलीज

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
890 Views
2 Min Read

बॉलीवुड में अपनी अदाकारी से 90 के दशक में सबों के दिलों पर छाने वाले अभिनेता गोविंदा के भांजे विनय आनंद द्वारा गाए गए “हुई आशिकी” रिलीज हो गई है, जिसके साथ प्यार के जादू में डूबने के लिए तैयार हो जाइए। जी हां, उनका यह दिल को छू लेने वाला यह गाना रोमांस की खूबसूरत अभिव्यक्ति है और यह प्यार में पड़ने के सफर को खूबसूरती से दर्शाता है। विनय आनंद का यह गाना अन्नपूर्णा म्यूजिक से रिलीज हुआ है और दर्शकों को यह खूब पसंद भी आ रही है। इस गाने में विनय आनंद की आवाज का जादू जहां लोगों पर छा रहा है, वहीं गाने के वीडियो में उनकी अदाकारी भी लाजवाब है।

गाने को लेकर विनय आनंद ने कहा कि “हुई आशिकी” की सुखदायक धुन और मार्मिक गीत आपको प्यार के उतार-चढ़ाव के माध्यम से एक पुरानी यादों की यात्रा पर ले जायेगा। चाहे आप प्यार में हों या इसके बारे में याद कर रहे हों, यह गाना निश्चित रूप से आपके दिल में घर कर जाएगा। हमने इस गाने को बेहद खूबसूरत से प्रस्तुत किया है। इसमें प्रेम का जो अक्श है, उसको भी प्रदर्शित करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि आप हमारे इस गाने को खूब प्यार और आशीर्वाद दीजिए। मैं वादा करता हूं कि आगे और भी गाने लेकर आता रहूंगा।

आपको बता दें कि “हुई आशिकी” को विनय आनंद ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है। लिरिक्स संजय कबीर का है। कोरियोग्राफर ज्योति आनंद ने की है और एडिटिंग भी ज्योति आनंद के द्वारा ही किया गया है। गाने के प्रोड्यूसर विनय आनंद हैं और पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं।

Share This Article