बिहार में नहीं हो रही बारिश, औरंगाबाद सबसे गर्म जिला में 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
712 Views
2 Min Read

बिहार में मानसून कमजोर पड़ गया है। इसके कारण झमाझम बारिश पर अंकुश लग गया है। 23 जुलाई से बारिश में तेजी आते ही लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है। पिछले 5 दिनों से कई जिलों में अच्छी बारिश नहीं हुई है। दक्षिण बिहार के लोगों को गर्मी काफी परेशान कर रही है। जबकि, उत्तर बिहार में गर्मी से थोड़ी राहत है।

48 घंटे बाद तापमान में थोड़ी गिरावट की संभावना है। बीते 24 घंटों के दौरान पूर्वी और पश्विम चंपारण के अलग-अलग स्थानों पर और बांका, सीतामढ़ी शेखपुरा में हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश को लेकर अलर्ट जारी नहीं किया है। 23 और 24 जुलाई से प्रदेश के तमाम हिस्सों में बारिश होने का पूर्वानुमान है। कई जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।

पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि नगर में 58.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। शुक्रवार को पटना, डेहरी, बांका, बक्सर, जीरादेई, गोपालगंज को छोड़ कर शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस जबकि 39.2 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में औरंगाबाद सबसे गर्म जिला रहा।

Share This Article