बिहार में करवट बदलेगा मौसम! इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
827 Views
2 Min Read

Bihar Weather Today: बिहार के19 जिलों में आज झमाझाम बारिश होने की संभावना है, हालांकि अगले 5 दिनों तक तापमान में कोई खास परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। मौसम विज्ञान का कहना है कि राजधानी समेत दक्षिणी भागों के अलावा 19 जिलों में गरज-तड़क के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

आज जिन जिलों में बारिश होनी है उसमें पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, आरा, अरवल, रोहतास, कैमूर , औरंगाबाद, आरा, पटना, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, बेगूसराय, खगड़िया और मुंगेर, भागलपुर, बांका शामिल हैं। वहीं 24 जुलाई को पटना के आसपास, गया, भागलपुर, भभुआ, औरंगाबाद, जमुई, रोहतास, बांका, बेगूसराय, नालंदा के अलग-अलग जगहों पर बारिश दर्ज की गई है।

बीते दिनों से मानसून के कमजोर होने के कारण भारी वर्षा में कमी देखी जा रही है। इसके कारण दिन के तापमान में वृद्धि होने के साथ वायुमंडल में नमी की मात्रा अधिक होने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है। इस बार के मानसून के दौरान अभी राज्य में सामान्य से 29 फीसद वर्षा में कमी दर्ज की गई है। अभी तक 308.5 मिमी बारिश हुई है, जबकि अब तक 432.2 मिमी वर्षा होनी चाहिए थी।

पिछले 24 घंटे के दौरान भभुआ के भगवानपुर में सबसे ज्यादा 54.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि पटना के श्रीपालपुर में 21.0 मिमी वर्षा हुई। इधर पटना का न्यूनतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस, जबकि 37.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सीतामढ़ी में सबसे अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

Share This Article