बुलेट ट्रेन पटना से द‍िल्‍ली सिर्फ 3 घंटे में पहुंचाएगी! जानें 350 KM की स्पीड से बिहार के किन जिलों से गुजरेगी

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
387 Views
2 Min Read

बुलेट ट्रेन के लिए बिहार में एलिवेटेड ट्रैक निर्माण का रूट भी फाइनल हो चुका है, स्टेशन निर्माण और एलिवेटेड ट्रैक के लिए भूमि अधिग्रहण का काम भी जल्द शुरू किए जाने की संभावना है। बिहार में बुलेट ट्रेन का बक्सर, पटना और गया जिलों में स्टॉपेज होगा, जहां एक-एक स्टेशन का निर्माण होगा। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की टीम अगस्त महीने के अंतिम सप्ताह तक पटना पहुंच सकती है, पटना के फुलवारी या बिहटा में से किसी एक जगह स्टेशन निर्माण के लिए जगह निर्धारित की जाएगी। बुलेट ट्रेन का बक्सर, पटना और गया जिलों में स्टॉपेज होगा, जहां एक-एक स्टेशन का निर्माण होगा। ट्रेन दिल्ली से वाराणसी होते हुए बक्सर के रास्ते पटना, गया होते हुए हावड़ा तक जाएगी।

अगस्त 2021 में 1660 किमी लंबे इस रूट के लिए भारतीय रेलवे ने सर्वे का काम सौंपा था। दिल्ली-हावड़ा रेल प्रोजेक्ट दो फेज में पूरा होगा, जिसमें पहले फेज में दिल्ली से वाराणसी और दूसरे फेज में वाराणसी से हावड़ा के बीच काम होगा। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 5 अरब रुपये बताई जा रही है। प्रस्तावित स्टेशन वाराणसी, बक्सर, आरा, पटना, नवादा, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर, वर्धमान और हावड़ा में होंगे।

देश की पहली हाई स्पीड रेल लाइन मुंबई और अहमदाबाद के बीच बन रही है, यह कॉरिडोर 508 किमी लंबा है और इसमें समुद्र के नीचे सुरंग भी बनाई जा रही है। 2026 तक बिलिमोरा और सूरत के बीच ट्रेन का ट्रायल किए जाने का लक्ष्य है।

Share This Article