बिहार BJP में बड़ा फेरबदल, सम्राट चोधरी किए गए रिप्लेस!

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
494 Views
2 Min Read

New BJP Presidents: लोकसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में बदलाव शुरू हो गया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने डॉ. दिलीप जयसवाल को बिहार के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की जगह अब पार्टी नेता दिलीप जायसवाल को बिहार पार्टी इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

दरअसल डॉ. दिलीप जयसवाल में अभी बिहार में राजस्व भूमि सुधार मंत्री हैं। वे वैश्य समुदाय से आते हैं और मूल रूप से बिहार के खगड़िया जिले के रहने वाले हैं। दिलीप एमएलसी हैं, वे तीसरी बार विधान परिषद के सदस्य बने हैं। बीजेपी नेता लगातार 20 सालों से तक बिहार प्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष भी रहे हैं और वे सिक्किम बीजेपी के प्रभारी भी हैं। 13 महीने बाद बिहार को नया प्रमुख मिला है।

इसी के साथ बिहार के साथ अन्य राज्यों के बीजेपी ने नए प्रदेश प्रभारियों की भी घोषणा की है। असम के लिए हरीश द्विवेदी को, चंडीगढ़ के लिए अतुल गर्ग, अरविंद लक्षद्वीप के लिए मेनन को, राजस्थान के लिए राधा मोहन दास अग्रवाल, तमिलनाडु के लिए अरविंद मेनन और त्रिपुरा के लिए राजदीप रॉय को प्रभारी बनाया गया है। बिहार में 2025 में विधानसभा चुनाव है, राजस्थान लोकसभा चुनाव में भाजपा को कई सीट पर नुकसान हुआ था।

Share This Article