बिहार CMO पर खतरा! अलकायदा ग्रुप ने दी बम से उड़ाने की धमकी, ये कहा..

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
848 Views
2 Min Read

Bihar CM office Bomb Threat News:​ बिहार के सीएमओ कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है, बताया जा रहा है कि सीएमओ के ई-मेल आईडी पर अलकायदा ग्रुप के नाम से यह धमकी दी गई है, इसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस ने मेल करने वाले के खिलाफ सचिवालय थाने में केस दर्ज किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बीते 16 जुलाई को सीएमओ बिहार पटना के कार्यालय के ईमेल आईडी पर, ईमेल धारक [email protected] ने “बम से उड़ाने अलकायदा ग्रुप” लिखा हुआ है, धमकी सीएमओ कार्यालय के ई-मेल आईडी पर भेजा गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मेल करने वाले के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता-2023 की धारा- 351(2) & (3) एवं) सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधि० 2000 की धारा-66(f) के अंतर्गत औपचारिक प्राथमिकी दर्ज की है, थानाध्यक्ष संजीव कुमार खुद इस केस की जांच कर रहे हैं।

इधर संभावना जताई जा रही है कि इस तरह की धमकी भरा मैसेज किसी ने दूसरे को फंसाने के उद्देश्य से ही भेजा है, हालांकि फिलहाल पुलिस अभी तक आरोपी तक नहीं पहुंची है लेकिन माना जा रहा है कि पटना पुलिस इस मामले का जल्द ही पर्दाफाश कर देगी।

Share This Article