बेतिया में पूर्व मुखिया की ह’त्या, बदमाशों ने 19 गोली मारकर किया छलनी

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
820 Views
2 Min Read

Murder in Bettiah: बेतिया में कुछ बदमाशों ने पूर्व मुखिया की गोली मारकर ह’त्या कर दी गई, मृतक को एक के बाद एक करीब 19 गोली मारी गईं। घटना बेतिया के बानुछापर रेलवे गुमटी के पास की है। दरअसल सोमवार देर रात हुई इस ह’त्या के बाद हड़कंप मच गया है, वहीं आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। फिलहाल पुसिल ह’त्या की वजह जानने में जुटी हुई है, मृतक की पहचान मझौलिया प्रखंड की महना पंचायत के पूर्व मुखिया जितेंद्र सिंह के रूप में हुई है।

बानुछापर रेलवे गुमटी के समीप बदमाशों ने गोलियों से छलनी कर दिया, जिससे पूर्व मुखिया जितेंद्र सिंह की मौत हो गई। स्थानीय लोग पूर्व मुखिया जितेंद्र सिंह को आनन-फानन में बेतिया जीएमसीएच ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि पूर्व मुखिया जितेंद्र सिंह ठेकेदारी भी काम करते थे, फिलहाल ह’त्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है, ह’त्या के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। वहीं घटना की पुष्टि करते हुए इस मामले में डीएसपी विवेक दीप ने बताया कि अपराधियों को पकड़ने के लिए तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया गया है, बहुत जल्द अपराधियों का पकड़ लिया जाएगा। पूर्व मुखिया को क्यों मारा गया है अभी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।’

Share This Article