सातवें आसमान पर पहुंचा मामी-भांजी का प्यार, इस अंदाज में रचाई शादी..

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
545 Views
1 Min Read

बिहार के गोपालगंज में दो महिलाओं ने आपस में शादी कर ली, वे रिश्ते में मामी भांजी हैं। बताया जा रहा है कि दोनों का पिछले 3 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, इसके बाद सोमवार को उन्होंने शादी रचा ली।

दरअसल मामी शोभा कुमारी और भांजी सुमन कुमारी ने कुचायकोट के सासामुसा रेलवे स्टेशन के पास स्थित दुर्गा मंदिर में एक-दूसरे को माला पहनाई, भांजी ने मामी की मांग में सिंदूर भरा और फिर अग्नि को साक्षी मानकर दोनों ने सात फेरे लिए और साथ जीने मरने की कसमें खाईं। फिलहाल इस शादी की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।

मामी शोभा कुमारी ने बताया कि उनका अपनी ही भांजी के साथ पिछले 3 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके बाद उन लोगों ने आज एक दूसरे के साथ शादी करने का फैसला किया। इधर भांजी सुमन ने कहा कि उसकी मामी कभी उसका साथ नहीं छोड़ेंगी। अब दोनों एक दूसरे के साथ जिंदगी भर रहेंगी और उन्हें इस बंधन से अब कोई भी अलग नहीं कर सकता

Share This Article