फिल्म “हे छठी मईया हमार मनसा पुरईह” का ट्रेलर हुआ रिलीज, धार्मिक और सामाजिक ग्रंथों को खूबसूरती से प्रस्तुत करेगी

HD News Desk
378 Views
4 Min Read

 

छट बिहार  में मनाए जाने वाले प्रसिद्ध तयोहारों मैं से एक है| छठ महापर्व की पृष्ठभूमि पर आधारित भोजपुरी फिल्म “हे छठी मईया हमार मनसा पुरईह” का भव्य ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। यह फिल्म छठ पर्व की महिमा और उसकी गहरी धार्मिक आस्था को खूबसूरती से प्रस्तुत करती है, जो दर्शकों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने वाली है। इस फिल्म का निर्माण वर्ल्डवाइड फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले किया गया है। इस फिल्म के निर्माता प्रदीप सिंह, विनय सिंह और प्रतीक सिंह हैं, जो भोजपुरी फिल्मों के लिए एक नई ऊंचाईयों की तरफ प्रयासरत हैं। फिल्म का निर्देशन प्रसिद्ध निर्देशक लाल बाबू पंडित ने किया है, जबकि अरविंद तिवारी ने फिल्म की कहानी लिखी है। फिल्म को लेकर अंजना सिंह ने कहा कि “हे छठी मईया हमार मनसा पुरईह” छठ पर्व की धार्मिक महत्ता और उसमें निहित सामाजिक और पारिवारिक मूल्यों को प्रस्तुत करती है। फिल्म का ट्रेलर दर्शाता है कि किस तरह यह महापर्व लोक आस्था का पर्व बनकर सामाजिक एकता और मानवता के मूल्यों को बढ़ावा देता है। फिल्म में छठ पूजा के दौरान व्रतियों की कठिन तपस्या, संकल्प, और उनकी मनोकामना पूरी होने की कथा को बड़े ही भावपूर्ण और सारगर्भित तरीके से दिखाया गया है।

यह फ़िल्म दर्शकों को संस्कृति से जुड़े रहने  का काम करेगी

फिल्म “हे छठी मईया हमार मनसा पुरईह” का ट्रेलर 4 मिनट 17 सेकेण्ड का है| निर्माता प्रदीप सिंह ने बताया कि यह फिल्म हमारे समाज और संस्कृति से जुड़ी हुई है, खासकर छठ महापर्व के धार्मिक और सामाजिक पहलुओं को खूबसूरती से प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा, “छठ पूजा बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड जैसे राज्यों में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण पर्व है, और इसे लेकर लोगों की भावनाएं बहुत गहरी होती हैं। हमने इस फिल्म के जरिए छठ पूजा की महिमा और उसकी परंपराओं को बड़े पर्दे पर सजीव रूप में दिखाने का प्रयास किया है।” प्रदीप सिंह ने का मानना है कि फिल्म दर्शकों को अपनी संस्कृति से जुड़े रहने  का काम करेगी। उन्होंने कहा, “हमने इस फिल्म के जरिए पारिवारिक और सामाजिक मूल्यों को भी सशक्त रूप से उभरने का प्रयास किया है। हमें उम्मीद है कि यह फिल्म  दर्शकों के दिलों को छू लेगी।”  आपको बता दें कि फिल्म “हे छठी मईया हमार मनसा पुरईह” भोजपुरी की स्टारकास्ट अंजना सिंह, मणि भट्टाचार्य और रितेश उपाध्याय मुख्य भूमिका में हैं। इनके साथ अपर्णा मल्लिक, माया यादव, रिंकू भारती, जे नीलम, स्वीटी सिंह राजपूत, सुशील सिंह, ललित उपाध्याय, दीपक सिन्हा जैसे कलाकारों का भी महत्वपूर्ण योगदान है। छठ महापर्व की भावना और भक्तिभाव को ध्यान में रखते हुए इस फ़िल्म का गाना ओम झा ने संभाला है| फिल्म के ट्रेलर और पोस्ट-प्रोडक्शन का कार्य बॉलीवुड उमंग द्वारा किया गया है इंटर 10 रंगीला के बैनर तले फिल्म के म्यूजिक को रिलीज़ किया गया है।

 

 

 

 

Share This Article