दरभंगा में कलश शोभायात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं पर पथराव, तनाव के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

HD News Desk
3k Views
2 Min Read

Darbhanga: बिहार के दरभंगा में दुर्गा मंदिर में कलश स्थापना कर लौट रही श्रद्धालुओं की भीड़ पर पथराव हुआ। इसका एक विडिओ भी सामने आया है।

मामला कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र का है। केवटगामा पंचायत के पछियारी गांव में दुर्गा मंदिर का स्थापना हुआ। कलश स्थापना कर लौट रही श्रद्धालुओं की भीड़ पर समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव कर दिया।

इलाके में तनाव, पुलिस बल तैनात

इस घटना से शोभायात्रा में चल रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पर तत्काल कुशेश्वरस्थान थाना समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। इलाके में तनाव के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई। हालांकि, एसएसपी जगन्नाथ रेड्डी ने हालात सामान्य होने की बात कही है।

शोभायात्रा में चल रहे लोगों के अनुसार पछियारी रही गांव में एक शख्स के छत पर कुछ लोग जमा थे, शोभायात्रा के आते ही उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए इस हमले से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कुशेश्वरस्थान, तिलकेश्वर और बिरौल थाना सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया।

वीडियो भी आया सामने

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमे दिख रहा एक छत पर कुछ लोग जमा होकर पथराव कर रहे हैं। इसमे कुछ महिलाएं और युवक भी है। पथराव की घटना को लेकर कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। गांव में सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Share This Article