पटना में गणेश उत्सव की धूम, 35 लाख की मुकुट पहने हुए हैं गणपति

HD News Desk
829 Views
2 Min Read

पटना में मराठी समाज के लोगों ने पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ गणेश उत्सव मनाया। समाज के सदस्यों ने भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद मंगल आरती उतारी।

भक्तिमय रहा माहौल।
गणेश चतुर्थी पर पूजा करते हुए मराठी समाज के लोग।

भक्तिमय रहा माहौल

पूरे दिन भक्तिमय वातावरण बना रहा। महिलाओं और बच्चों ने आकर्षक रंगोली सजाई, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उत्सव में मराठी समाज के साथ-साथ स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

“गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से माहौल गूंज उठा। समाज के बुजुर्गों ने एकता और समरसता का संदेश देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आपसी भाईचारे को मजबूत बनाते हैं।

गणेश उत्सव का समापन महाप्रसाद वितरण के साथ हुआ।

35 लाख का मुकुट पहने हुए हैं भगवान गणेश

महाराष्ट्र मंडल के सचिव संजय भोंसले ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी गणेश पूजा का भव्य आयोजन किया गया है। भगवान गणेश को हीरा जड़ित सोने का 35 लाख का मुकुट पहनाया गया है। वहीं, माथे के बीच छह कैरेट का हीरा है।

अब गणेश उत्सव से जुड़ी तस्वीरों से गुजरिए….

गणेश उत्सव के दौरान श्रद्धालु।
गणेश उत्सव के दौरान श्रद्धालु।
गणेश उत्सव में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे।
गणेश उत्सव में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे।
महाराष्ट्र मंडल की ओर से हर साल आयोजन होता है।
महाराष्ट्र मंडल की ओर से हर साल आयोजन होता है।
Share This Article