महाशिवरात्रि को लेकर शिवालयों में श्रद्धालुओं का उमड़ा जन सैलाब, हर हर महादेव के जयकारों से गूंजा शिवालय

sweetysharma
482 Views
2 Min Read

भागलपुर: जिलाभर में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा हैं। मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं की अपार भीड़ देखी जा रही हैं। सुबह आरती के बाद से शिव भक्तों ने शिवलिंग पर जल चढ़ाना शुरू किया। शिव भक्त भोले बाबा के जयकारे लगाते हुए मंदिर पहुंच रहे हैं। भागलपुर के सभी शिवालयों में मेले का माहौल बन गया है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु महिला वं पुरुष यहां जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे हैं, मानो  पूरा शहर शिव की भक्ति में शिवमय हो गया हो। हर हर महादेव के जयकारों से पूरा शहर गूंज रहा हैं। मंदिर के पुजारी ने बताया कि महाशिवरात्रि का त्यौहार अपने आप में काफी महत्वपूर्ण और अनोखा त्यौहार हैं।

भगवान शिव की उपासना करना काफी फलदाई माना जाता हैं

सुबह 4:00 से ही भक्तों का आना शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि इस दिन भगवान शिव की उपासना करना काफी फलदाई माना जाता हैं। शिवरात्रि के दिन भगवान भोले अपने भक्तों की भक्ति से प्रसन्न होकर उनकी हर मनोकामना पूर्ण करते हैं। महाशिवरात्रि को लेकर शहर के सभी शिवालयों के बाहर सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई हैं। बुढ़ानाथ मंदिर, भूतनाथ मंदिर, शिव शक्ति मंदिर, बरारी पिपली धाम मानस कामना नाथ मंदिर के अलावे सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं की खास भीड़ देखी जा रही है।

Share This Article