जमुई में प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद, ईट-पत्थर चलने से कई को चोट लगी

HD News Desk
930 Views
2 Min Read

जमुई जिले के टाउन थाना क्षेत्र के नीमारंग मोहल्ले में शुक्रवार की रात प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद हो गया। दो पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चलने लगे। कई लोगों को चोट आई है।

मौके पर एसपी समेत कई अफसर पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में करने की कोशिश की। पुलिस बल की मौजूदगी के बाद पत्थरबाजी थम गई। लेकिन, इलाके में तनाव बना हुआ है। मौके पर एसपी, डीएसपी और एसडीओ स्वयं कैंप कर हालात पर नजर रखे हुए हैं।

घटनास्थल पर बिखरे ईट-पत्थर।
                     घटनास्थल पर बिखरे ईट-पत्थर।

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप
स्थानीय लोगों के अनुसार विसर्जन जुलूस निकाल रहे लोगों का कहना है कि वे शांतिपूर्वक मूर्ति विसर्जन कर रहे थे, तभी नीमारंग मोड़ के पास उन पर अचानक पथराव शुरू कर दिया गया।

वहीं दूसरे पक्ष ने आरोप लगाया कि पत्थरबाजी की शुरुआत जुलूस में शामिल लोगों ने की थी। फिलहाल घटना की असली वजह साफ नहीं हो पाई है।

इलाका पुलिस छावनी में तब्दील
घटना के बाद प्रशासन ने पूरे इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है। नीमारंग इलाका फिलहाल पुलिस छावनी में बदल चुका है। पुलिस ने कहा है कि दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।किसी भी हाल में कानून-व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी जाएगी।

Share This Article