नौ साल में भी अभियुक्त को न्यायालय में उपस्थित नहीं करने पर लगा 10,000 का जुर्माना

sweetysharma
870 Views
1 Min Read

सासाराम:   सासाराम, अभियुक्त को न्यायालय में लंबे समय से उपस्थित नहीं करने से जुड़े एक मामले में सुनवाई करते हुए पोक्सो की विशेष अदालत सह एडीजे 7 के न्यायालय ने डेहरी थाना अध्यक्ष के खिलाफ ₹10000 का जुर्माना लगाया है। जुर्माने की राशि को जिला विधिक सेवा प्राधिकार में जमा करने का निर्देश दिया गया है। मामले में अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता अभियोजक हीरा प्रताप सिंह ने बताया कि उक्त मामला 9 साल पूर्व का है। डेहरी नगर थाना कांड संख्या 396/2015 से जुड़े उक्त मामले का अभियुक्त दीपक चंद्रवंशी निवासी तारबंगला, डेहरी को कोर्ट के द्वारा न्यायालय में उपस्थित कराने हेतु कुर्की जप्ती सहित सभी न्यायिक प्रक्रिया पूरी की जा चुकी थी। जिसके बाद भी डेहरी थानाध्यक्ष द्वारा अभियुक्त को आज तक न्यायालय में उपस्थित नहीं कराया गया था, जिससे मामला न्यायालय में लंबित हो गया है।

Share This Article