Independence Day 2024: बिहार के 61 दंपति बनेंगे PM मोदी के विशेष मेहमान, जानें क्यों..

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
629 Views
2 Min Read

Independence Day Special: हर साल की तरह इस साल भी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता दिवस 2024 को दिल्ली के लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे। इस समारोह में देश हीं नहीं बल्कि विदेश के मेहमान, यहां तक कि कई देशों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री भी शिरकत करते हैं। गेस्ट के तौर पर निमंत्रण दिया जाता है। इसी के चलते 2024 के स्वतंत्रता दिवस समारोह पर बिहार के 61 दंपतियों को PM मोदी के विशेष मेहमान बनने वाले हैं। दरअसल देश में आकांक्षी प्रखंड की संख्या 500 है, इसमें बिहार के 61 प्रखंड शामिल हैं। इन्हीं 61 प्रखंडों से 61 दंपतियों का चयन लाल किले पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का विशेष मेहमान बनने के लिए किया गया है। फिलहाल चयनित दंपति काफी खुश हैं, इसके अलावा के ग्रामीण भी इसे विशेष उपलब्धि बता रहे हैं।

चयनित दंपतियों को 12 अगस्त को ही दिल्ली पहुंचना है, इसके बाद वे 16 अगस्त तक विशेष मेहमान के तौर पर समारोह में शिरकत करेंगे। विशेष मेहमानों की यात्रा, भोजन, आवास आदि का खर्च नीति आयोग वहन करेगा, इसके लिए योजना एवं विकास विभाग की तरफ से चयनित दंपतियों की सूची नीति आयोग को भेज दी गई है।

आकांक्षी प्रखंडों का चयन कर उन प्रखंडों में नीति आयोग के तरफ से संपूर्णता अभियान चलाया जा रहा है, इसका उद्देश चार जुलाई से 30 सितंबर तक छः चिन्हित संकेतकों में संतृप्त करना है। इसमें गर्भवतियों की देखभाल एवं पूरक पोषण दिया जाना, सभी बच्चों का टीकाकरण, प्रत्येक व्यक्ति की मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप की जांच, किसानों के बीच मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण, स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना आदि शामिल है।

Share This Article