ट्रक और मिनी हाईवा में हुई जोरदार टक्कर, मिनी हाईवा चालक बुरी तरह से घायल

sweetysharma
571 Views
1 Min Read

भागलपुर:  सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। आज फिर एक ट्रक और मिनी हाईवा में जोरदार टक्कर हुई, जिससे मिनी हाईवा चालक बुरी तरह से घायल हो गया। यह घटना कजरेली थाना अंतर्गत अमरपुर भागलपुर रोड में हुई है। बालू से लदा मिनी हाईवा बांका  से भागलपुर जा रहा था। इसी क्रम में भागलपुर की ओर से खाली ट्रक काफी तेजी से आई, और दोनों में जोरदार टक्कर हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही कजरैली थाना और जगदीशपुर थाना पहुंची और घायल मिनी हाईवा चालक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया। घायल युवक असरगंज का रहने वाला है, वहीं ट्रक ड्राइवर मौके पे भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में कर लिया है और ट्रक के नंबर के हिसाब से ट्रक मालिक का पता लगाकर पूछताछ की जा रही है।

Share This Article