Jharkhand में BJP के बड़े नामों को करना पड़ा हार का सामना, Arjun Munda, Sita Soren और Geeta Koda को चुनाव में मिली शिकस्त

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
489 Views
1 Min Read

रांची: लोकसभा चुनाव में झारखंड में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी को झारखंड में तीन सीटों का नुकसान हुआ है। 2019 के चुनाव में जहां एनडीए ने 14 में से 12 सीटों पर दर्ज की थी वही इस बार के चुनाव में 14 में से 9 सीटों पर इस बार एनडीए को जीत मिली है। राज्य में बीजेपी के तीन बड़े नेता चुनाव हार गए है।

खूंटी सीट से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को कांग्रेस के कालीचरण मुंडा ने हराया चुनाव

लोकसभा चुनाव में बीजेपी के झारखंड में सबसे बड़े चेहरे अर्जुन मुंडा खूंटी सीट से चुनाव हाए गए है। उन्हे कांग्रेस के कालीचरण मुंडा ने एक लाख 45 हजार से ज्यादा वोट से चुनाव हराया है। जेएमएम अध्यक्ष शिबू सोरेन की बड़ी बहू और दुमका सीट से बीजेपी उम्मीदवार सीता सोरेन को हार का सामना करना पड़ा है। जेएमएम के नलिन सोरेन ने सीता सोरेन को 17 हजार से ज्यादा वोटों से चुनाव में शिकस्त दी है। सिंहभूम सीट से बीजेपी को तीसरा बड़ा झटका लगा है जहां पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा को जेएमएम उम्मीदवार जोबा मांझी ने डेढ़ लाख से ज्यादा वोटों से हराया है।

Share This Article