पुल में कार्य कर रहे मजदूर की नदी में डूबने से हुई मौत

sweetysharma
1.3k Views
1 Min Read

खगड़िया:   चौथम थाना क्षेत्र के मलपा रोहियार बागमती नदी में बनाये जा रहे पुल एवं पुल में कार्य कर रहे एक मजदूर नदी में डुब गया हैं। इधर डुबने के खबर के बाद से मजदूर की खोजबीन जारी है। बताया जा रहा है की चौथम थाना क्षेत्र के आदाबारी गाँव के निवासी स्वयं बंगाली यादव का 45 वर्षीय पुत्र अरुण यादव पुल के पास कार्य कर रहा था, जहाँ नदी में कुछ कार्य करने वाले सामान गिर गया। उसे निकालने हेतु अरुण यादव  नदी में समा गया।  डुबने के खबर के बाद आस पास के क्षेत्र के लोग मजदूर की खोजबीन में जुट गये हैं, लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। इधर चौथम सीओ ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया सुचना डुबने का प्राप्त हुआ, एसडीआरएफ गोताखोर को जिला से बुलाया जा रहा है। परिवार वालों में खबर के बाद से मातम छा गया हैं।

Share This Article