भागलपुर में हुई अगलगी की घटना में 15 घर जलकर हुआ खाक

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
1.4k Views
1 Min Read

भागलपुर: जिला अंतर्गत गोराडीह प्रखंड स्थित छोटी मोहनपुर में आग लगने से 15 घर जल कर राख हो चुकी है। देखते देखते आग इतनी उग्र थी कि ग्रामीण खाने का समान भी नहीं बचा सके।आग ने अपने चपेट में नगदी, जेवरात, पशु आदि को ले लिया। मौके पर एक छोटी दमकल गाड़ी पहुंची और किसी तरह आग पर काबू पाया गया। परंतु तबतक लाखों की नुकसान हो चुकी थी। ग्रामीण आग लगने का कारण नहीं बता पा रहे हैं परन्तु कायास लगाया जा रहा है कि सार्ट सर्किट से आग लगी होगी। बहरहाल पीढीत परिवार रोते बिलखते नजर आ रहे हैं वे कहते हैं कि अब रहना तो दूर खाएंगे क्या यह भी समझ से परे है। खबर लिखे जाने तक घटनास्थल पर कोई जनप्रतिनिधि या अंचल और प्रखंड के पदाधिकारी नहीं पहुंचे हैं।

रिपोर्ट: शयामानंद सिंह

Share This Article