Bihar Politics: कैमूर में बोले पूर्व मंत्री जमा खान जदयू 16 सीटों पर लड़ेगी लोकसभा का चुनाव

sweetysharma
1.8k Views
1 Min Read

कैमूर: जिले के सर्किट हाउस भभुआ पहुंचे बिहार सरकार के पूर्व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान ने कहा पिछली बार हमारी पार्टी 17 सीटों पर लोकसभा का चुनाव लड़ी थी जिसमें 16 सीटों पर जीत हासिल हुआ था, इस बार भी एनडीए गठबंधन में हम लोग 16 सीटों पर चुनाव जरूर लड़ेंगे यह हमारे पार्टी के वरिष्ठ नेता आपस में बैठकर मामले को सलट लेंगे। बिहार के फायदा के लिए नीतीश कुमार आगे कदम बढाते रहते हैं यह किसी को बताने की जरूरत नहीं है।

अपने क्षेत्र के विकास को लेकर विधायक बदल रहे पाला

वही उन्होंने कहा कि जो भी हमारे नेता ने कदम बढ़ाया है बिहार को काम दिया है सम्मान दिया है। विधायकों के पाला बदलने पर कहा विकास की सबको ललक होती है मैं भी बीएसपी में था तो जदयू में आ गया और अपने क्षेत्र का काफी विकास किया। कई नए काम भी किया सभी लोगों के विकास की महत्वाकांक्षा है। इस विकास को लेकर लोग इधर से उधर गए हैं। जितने भी विधायक है सबकी एक ही ख्वाहिश है कि हमारे क्षेत्र में विकास और काम हो।

Share This Article