नीतीश कैबिनेट ने 22 एजेंडों पर लगाई मुहर, कई जिले में चलेगा मेट्रो

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
583 Views
2 Min Read

सीएम नीतीश कुमार ने गुरुवार को कैबिनेट की बैठक की। इस बैठक में कुल 22 एजेंडों पर मुहर लगी है। कैबिनेट के प्रमुख फैसले में पटना के बाद अब गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और भागलपुर में मेट्रो चलाने का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही 22 से 26 जुलाई विधानमंडल का मानसून सत्र बुलाने का फैसला लिया गया है। इस सत्र में 5 बैठक होगी।

बैठक में यह तय किया गया है कि खेल विभाग में 98 पदों पर बहाली होगी। वहीं, हर पंचायत में खेल क्लब बनाने के फैसले पर भी मुहर लगी है। बिहार सरकार ही क्लब बनाएगी और खिलाड़ियों को इससे जोड़ेगी। इसके साथ ही पदों पर नियुक्ति के लिए नीतीश सरकार ने नया फैसला लिया है। अब आयोग ऑफलाइन और ऑनलाइन एग्जाम लेगी। इसके अलावा बिहार सरकार ने एसएफसी को 12 हजार करोड़ रुपए दिए हैं। धान, गेहूं, चना, मसूर की अधिप्राप्ति के लिए ये राशि दी गई है।

शहरी गरीबों के लिए मल्टी स्टोरेज बिल्डिंग बनाई जाएगी। 750 गरीब परिवारों के लिए पीपीपी मोड में यह आवास बनेगा। हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर शहरी बस्ती, फुटपाथ पर रहने वाले परिवारों के लिए रहने का इंतजाम किया जाएगा। सात निश्चय पार्ट 2 योजना के तहत बहुमंजिला आवास बनाने का फैसला कैबिनेट में लिया गया है।

बिहार के किसानों के लिए डीजल अनुदान के लिए 150 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। 8 एकड़ जमीन के लिए डीजल अनुदान मिलेगा। कुल पांच सिंचाई के लिए सरकार की तरफ से किसानों को यह राशि मिलेगी।

Share This Article