Jharkhand: रांची में लाइसेंसी हथियार जमा करने की अंतिम तिथि आज, वरना होगी कार्रवाई

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
1.6k Views
1 Min Read

Ranchi: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर रांची में सभी शस्त्रधारकों को लाइसेंसी हथियार जमा करने का आदेश दिया गया है। जिसकी आखिरी तारीख आज सोमवार तक है। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त तरीके से संपन्न कराने के लिए शस्त्रधारकों का लाइसेंसी हथियार जमा कराया जा रहा है।

सभी लाइसेंसी हथियार स्थानीय थाना,ओपी या हथियार कारतूस विक्रेताओं के यहां जमा करने होंगे।  इसको लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने निर्धारित तिथि के अंदर हथियार जमा नहीं करने वालों को चिह्नित करते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के परिणाम की घोषणा होने के बाद ही लाइसेंसधारियों को हथियार लौटाएं जाएंगे।  बताते चलें कि पिछले माह 30 मार्च तक हथियारों का सत्यापन किया जाना था, लेकिन 3417 लाइसेंसधारियों में मात्र 50% ने ही हथियार का सत्यापन कराया था।

ऐसे लोगों को छह अप्रैल तक का समय दिया गया था।  इसके बावजूद कुछ लोगों ने अपने हथियार का सत्यापन नहीं कराया।

Share This Article