पटना रेलवे स्टेशन के समीप होटल में लगी भीषण आग, 6 की मौत 20 घायल, जानिए पूरा मामला

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
878 Views
2 Min Read

पटना: राजधानी पटना में रेलवे स्टेशन के समीप एक होटल में गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस ने तीन पुरुष और तीन महिला की मौत की पुष्टि की है। वहीं, इस हादसे में करीब 20 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज पीएमसीएच में जारी है। इनमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। बता दें कि ढाई घंटे तक चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी को बाहर निकाल लिया गया।

जानिए कैसे लगी होटल में आग..

दरअसल, पटना जंक्शन स्थित पाल होटल के किचन में कड़ाही में लगे आग ने इतना विकराल रूप लिया कि होटल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। पाल होटल में आज गुरुवार की सुबह लोग नाश्ता करने के लिए जुटे थे। इसी क्रम में किचन में बन रहे नाश्ते के दौरान अचानक रिफाइंड से भरी कड़ाई में आग लग गई। आग की लपट ने बगल में लगे प्लास्टिक में पकड़ लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इस दौरान तेज हवा और गर्मी ने आग को पूरी तरह काबू में कर लिया जिससे आग विकराल रूप ले लिया।

अधिकारियों ने की 6 लोगों की मौत की पुष्टि..

बताया जाता है कि पटना के हाेटल पाल में लगी आग में झुलसकर दो लोगों की मौत मौके पर ही हो गयी। जबकि 4 लोगों ने इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया। 12 जख्मी को आइसीयू में भर्ती कराया गया है। इस मामले में सेंट्रल एसपी चंद्र प्रकाश ने इसकी पुष्टि की है। मृतकों में एक महिला भी है। मृतकों में एक की पहचान कैमूर जिले के रहने वाले दिनेश सिंह के रूप में हुई है जो होटल पाल के ही कर्मचारी थे। जख्मी में एक महिला कोलकाता रहने वाली बताई जा रही है।

Share This Article