Breaking News: बीमा भारती के दो पीए को पुलिस ने 10 लाख रुपए कैश के साथ दबोचा, पूछताछ जारी….

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
713 Views
1 Min Read

पूर्णिया के रूपौली में राजद प्रत्याशी बीमा भारती के दो पीए को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बताया जाता है कि इन दोनों के पास से 10 लाख रुपए कैश मिला है। फिलहाल पुलिस रुपयों के सोर्स पता कर रही है। पुलिस को शक है कि ये रुपए चुनाव में उपयोग में हो सकते हैं।

बता दें कि पुलिस बीमा भारती के पिए अरविंद जायसवाल और महावीर मंडल को लेकर रूपौली थाने में लेकर आई है। यहां पर दोनों से पूछताछ की जा रही है। रूपौली से बीमा भारती जेडीयू की विधायक रही हैं। चुनाव के ऐनवक्त पर जेडीयू छोड़कर आरजेडी में शामिल हुई थीं।

लालू यादव ने उन्हें पूर्णिया लोकसभा सीट से टिकट दिया था। जहां से ये प्रत्याशी है पुलिस को ये शक है की रुपए से भरा बैग चुनाव में खफाने के लिए ले जाया जा रहा था, बहरहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article