वारदात: विदा करने से मना किया, तो सनकी पति ने पत्नी सिर में मार दिया गोली

sweetysharma
3.1k Views
2 Min Read

पटना: यह खबर पटना के बाढ़ की है। मंगलवार की सुबह पति चंदन कुमार ने अपनी  विवाहिता पत्नी सिंधु कुमारी को गोली मार दी। पीडिता की उम्र 22 वर्ष बताई गयी है। महिला की हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात पति अपनी पत्नी की विदाई कराने के लिए ससुराल ले जा रहा था, लेकिन खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर ससुराल वालों ने अपनी बेटी यानी उसकी पत्नी को विदा करने से मना कर दिया। जिससे सुनकर पति नाराज हो गया और बौखलाहट में उसने सुबह पत्नी को गोली मार दी और वहां से फरार हो गया।

शादी के बाद से ही पत्नी को नहीं करता था पसंद

मीडिया से हुई बातचीत के दौरान पीडिता के परिवार वाले लोगों ने बताया कि अभी एक महीना पहले एक बड़े ऑपरेशन से उनकी बेटी को एक बच्ची हुई है। इस वजह से  कुछ दिनों तक बेटी की विदाई करने से मना कर रहे थे। पीडिता के परिजनों का कहना है कि चंदन और उनके परिवार के लोग उसके साथ मारपीट किया करते थे। पीडिता की भाभी ने बताया कि शादी के बाद से ही चंदन अपनी पत्नी सिंधु कुमारी को पसंद नहीं करता था। उन्होंने दावा किया कि चंदन ने अपने परिवार वालों के दबाव और पैसे के लोभ में शादी की थी।

 

Share This Article