छपरा में वकील पिता-बेटे की ह’त्या, 5 अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर मार डाला

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
806 Views
3 Min Read

छपरा में वोटिंग के दौरान हुई ताबतोड़ फायरिंग का दहशत अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि फिर आज ताबतोड़ फायरिंग कर 2 व्यक्ति की ह’त्या कर दी गई है। बुधवार सुबह नामी वकील और उनके बेटे पर 5 अपराधियों ने फायरिंग कर उन्हें मौ’त के घाट उतार दिया। इस दिल दहलाने वाली घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद 2 बाइक पर सवार 5 अपराधी सवार होकर फरार हो गए। हालांकि, आनन फानन में स्थानीय लोगों द्वारा पिता-बेटे को छपरा सदर अस्पताल लाया गया था। जहां दोनों मृ’त घोषित कर दिए गए।

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के स्टेट हाईवे मेथवलिया के पास ये घटना घटी है। पिता-बेटे दोनों वकालत करते थे। मृतक राम अयोध्या राय विधि मंडल के अधिवक्ता बताए जा रहे हैं। परिवार वालों को सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंच गए और श’व को देखते ही कोहराम मच गया। काफी संख्या में अधिवक्ता भी अस्पताल पहुंचे हुए हैं और वहां हंगामा की स्थिति है। अस्पताल में काफी अफरा तफरी मची हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक छपरा विधि मंडल के अधिवक्ता राम अयोध्या राय(68) अपने बेटे अधिवक्ता सुनील राय(35) के साथ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मेथवालिया स्थित अपने घर से बाइक से सुबह में कोर्ट आ रहे थे। घर से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर वे लोग पहुंचे ही थे कि दुधालिया पुल छपरा सेंट्रल स्कूल के पास अपराधियों ने पिता-बेटे पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। राम अयोध्या राय के सिर में गोली लगी है, जिससे उनकी मौके पर ही मौ’त हो गई। वहीं उनके बेटे सुनील राय को बदमाशों ने 3 गोली मारी। उन्हें सीना, पेट और गर्दन में गोली लगी। इसके बाद उनकी भी मौके पर ही मौ’त हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर एसपी डॉक्टर कुमार आशीष के निर्देश पर पुलिस आसपास के इलाकों में छापेमारी शुरू कर दी है। फिलहाल घटना का कारण पता नहीं चल सका है, क्योंकि परिवार में कोहराम मचा हुआ है और कोई भी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। संभावना जताई जा रही है कि पूर्व के दुश्मनी के कारण ह’त्या की घटना घटित हुई है।

 

 

Share This Article