नालंदा में अनियंत्रित होकर गढ़े में पलटा ई-रिक्शा,एक महिला की मौत चार लोग जख्मी

sweetysharma
833 Views
2 Min Read

नालंदा: जिले के वेना थाना क्षेत्र इलाके के दोसुत रोड में देवबीघा गांव के पुल के पास ई रिक्शा पलटने से एक महिला की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि चार लोग जख्मी हो गए। मृतक महिला की पहचान बेना थाना क्षेत्र के गगनपुर गांव के निवासी लोकेश पांडे के 26 वर्षीय पत्नी सीमा देवी के रूप में की गई है। मृतक के महिला के परिजनों ने बताया कि वह अपने परिवार के भरण पोषण करने के लिए रोजाना हरनौत बाजार में एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। और प्रायः दिनों के तरह वह शाम टोटो रिक्सा से अपने घर लौट रही थी।

 

बताया जाता है कि रविवार शाम को ब्यूटी पार्लर से कम कर लौटने के दरमियान धमौली बाजार से ई रिक्शा पर सवार होकर अपने गांव गगनपुर जा रहे थे। उसी दरमियान देवबीघा पुल के पास टोटो अनियंत्रित होकर 10 फीट गड्ढे में पलटी मार दी। जिससे एक महिला मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये, जिसका उपचार अस्पताल में जरी है। हालांकि घटना के बाद पीड़ित परिवार के घर में मातम सी छाई हुई है।

 

इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया की ई रिक्सा पर करीब 5 से 6 लोग सवार होने कि बात बताई जा रही है। वही उन्होंने बताया की घटना देवबीघा पुल के पास हुई है, टोटो अनियंत्रित होकर करीब 10 फीट गड्ढे में पलटी मार दी। जिस पर बैठे लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक महिला की मौत मौके पर ही हो गई है। बताया जाता है की मृतक महिला ब्यूटी पार्लर से कम कर अपने घर लौट रहा था उसी दरमियान ई रिक्शा पलटने से हादसा हुआ है। जिसमे उसकी मौत हो गई वही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने की प्रक्रिया में जुट गई है।

 

रिपोर्ट: ऋषिकेश

Share This Article