युवती के डबल लव ने छीन ली जिंदगी, पहले वाले से हुआ प्यार तो की शादी, दूसरे से लव होने पर करना पड़ा सुसाइड, जानें पूरा मामला

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
559 Views
4 Min Read

कटिहार में बुधवार को एक महिला ने सुसाइड कर लिया। लवर से फोन पर बात करने से मना करने को लेकर महिला ने फांसी लगा ली। महिला लुधियाना की रहने वाली थी। लव मैरिज कर कटिहार में अपने ससुराल में रह रही थी।

पहले भी इसने 2023 में लव मैरिज किया था। कुछ ही महीने बाद दूसरी बार महिला को किसी और से प्यार हो गया। इसी में उसके दूसरे प्यार से बात करने से ससुराल वाले ने मना किया। जिससे नाराज होकर उसने सुसाइड कर लिया। घटना कटिहार के कोढा थाना के चौथारियापीर की है।

महिला की पहचान ब्रजेश कुमार की पत्नी सोनी कुमारी(21) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 2023 में महिला की फेसबुक के जरिए ब्रजेश कुमार से बात शुरू हुई। दोनों के बीच पहचान हुई। इसके बाद दोनों दोस्त बन गए। दोनों के बीच नंबर एक्सचेंज हुआ। फिर धीरे-धीरे दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। इसके बाद ये प्यार 1 महीने में परवाना चढ़ गया। ब्रजेश अपने भाई से 3 हजार रुपए लेकर सोनी को लेने लुधियाना पहुंच गया।

ब्रजेश मुंबई में अपने भाई के साथ रहता था। वहीं पर सोनी कुमारी को लेकर पहुंचा। इसके बाद भाई ने ब्रजेश और सोनी की शादी एक हनुमान मंदिर में जाकर करवा दी। फिर 2023 के दुर्गा पूजा में ब्रजेश, सोनी को लेकर गांव कटिहार पहुंचा। यहां 3 महीने तक दोनों साथ रहे। इसके बाद ब्रजेश काम करने के लिए फिर से मुंबई चला गया। वहीं, महिला सोनी पूर्णिया में ही अपने ससुराल में सास, देवर और जेठानी के साथ रहने लगी।

वहीं, कुछ समय बाद महिला सोनी को बाजार आने-जाने के दौरान दूसरे लड़के से प्यार हो गया। वो दूसरे लवर के टच में आ गई। इसके बाद हर दिन सोनी की दूसरे लवर से फोन पर बात होने लगी। प्यार फिर से सोनी का परवाना चढ़ गया और उसने ठान लिया कि उसे दूसरी शादी करनी है।

महिला पहले वाले प्यार की जगह दूसरे वाले लवर के साथ रहना चाहती थी। इसी बात को लेकर जेठानी उसे कई बार रोकती थी। मना करने पर वे मानी नहीं और बुधवार को उसने सुसाइड कर लिया। वहीं, महिला की मौत के बाद दूसरे लवर का नंबर बंद आ रहा है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज पूर्णिया ले आई है।

इधर, मृतका सोनी कुमारी के पति ब्रजेश कुमार ने बताया कि 2023 में फोन पर ही हम दोनों ने एक दूसरे को प्रपोज किया था। इसके बाद हम उसे मुंबई लेकर आए और शादी किए। जब मैं उसे कटिहार में छोड़ कर वापस मुंबई आया तो यही डिस्टेंस हमारी बीच की दूरी बन गई।

सोनी की सास का मीरा देवी ने बताया कि पिपराटोल में 1 खसीया के बेटे अभिषेक से फोन पर हमेशा बात करते रहती थी। सोनी की मम्मी भी उसको मना करती थी, लेकिन वो नहीं मानी। बोली अभिषेक हमको चाहता है, हम उसके साथ ही रहेंगे। मुंबई में भी सोनी ने सुसाइड की कोशिश की थी। लेकिन उस समय मेरे बेटे ने बचा लिया था।

Share This Article