कजरेली में विवाहिता ने की आत्महत्या

sweetysharma
493 Views
1 Min Read

भागलपुर:  नाथनगर के कजरेली थाना क्षेत्र के विषण रामपुर में 25 वर्षीय विवाहिता लक्ष्मी देवी ने आत्महत्या कर ली। महिला का शव कमरे में फंदे से लटका मिला, इसकी सूचना मिलने के बाद कजरेली पुलिस ने पहुंच कर जांच की। पुलिस ने उक्त कमरे को सील कर दिया है। लक्ष्मी का मायका दराधी बाघपुर है, उसके पति गांधी तांती राजकोट में काम करते हैंं। उसकी शादी करीब 2 साल पहले हुई थी, महिला को 1 साल की बेटी थी जिसकी दो माह पहले मृत्यु हो गई थी। लक्ष्मी काफी दिनों से परेशान थी बच्ची की मौत के बाद भी पति घर नहीं आए, लोगों ने बताया की बेटी की मौत और उसके बाद भी पति के घर नहीं आने से महिला और हताश हो गई थी। अचानक कल जब दरवाजा नहीं खुला तो शक हुआ तब घर में ससुर रीतल तांती व सास ने ग्रामीणों से मिलकर दरवाजा तोड़ा तो उसकी लाश मिली। कजरेली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। पुलिस ने एफएसएल की टीम से भी घटनास्थल की जांच कराई है।

Share This Article