मुजफ्फरपुर के SKMCH में मरीज के टूटे पैर में प्लास्टर की जगह बांधा कार्टून

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
1.2k Views
2 Min Read

मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य विभाग का अजीबो-गरीब कारनामा सामने आया है। यहां सड़क हादसे में घायल मरीज के टूटे पैर में प्लास्टर लगाने की जगह कार्टन बांध दिया। इसके बाद अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। अब इस लापरवाही पर एसकेएमसीएच के अधीक्षक ने जांच का आदेश दिया है।

मुजफ्फरपुर में डॉक्टरों ने सड़क दुर्घटना में घायल एक मरीज के टूटे पैर में प्लास्टर की जगह कार्टून बांध दिया। मरीज पांच दिनों से SKMCH में भर्ती है, लेकिन अभी तक उसका प्लास्टर नहीं किया गया है। मेडिकल कॉलेज के प्रशासन ने कहा है कि जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई होगी।

घायल मरीज नीतीश कुमार (24) मीनापुर प्रखंड के बरांडा मझौलिया का निवासी है। 7 जून को वह सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसने बताया कि वह बाइक से घूमने जा रहा था। इस दौरान वह अनियंत्रित होकर गिर गया। हादसे में उसका पैर टूट गया। इलाज के लिए उसे मीनापुर PHC ले जाया गया। उसके बाएं पैर की हड्डी में फ्रैक्चर था, लेकिन नीतीश के पैर में डॉक्टर ने कार्टून बांधकर बैंडेज कर दिया और देर शाम बेहतर इलाज के लिए SKMCH रेफर कर दिया गया। यहां आने के काफी समय तक कोई डॉक्टर भी देखने नहीं आएं। जब डॉक्टर आएं तो सिर्फ इंजेक्शन देकर चले गए। एडमिट हुए 5 दिन हो गए, लेकिन अभी तक प्लास्टर नहीं किया गया है।

अब इस मामले की जानकारी के बाद SKMCH की अधीक्षक डॉ. विभा ने कहा कि इलाज किया जायेगा और इसके लिए डॉक्टर को निर्देश दिया गया है। प्लास्टर की जगह पैर में कार्टून को बांधने के संबंध में डॉक्टर और पारा मेडिकल स्टाफ से पूछताछ की जाएगी। दोषियों पर कार्रवाई होगी।

Share This Article