बिहार में शराबी पिता ने 1.5 साल की बच्ची को उतारा मौ’त के घाट, पत्नी से झगड़ा होने पर की फायरिंग

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
1.3k Views
2 Min Read

बिहार में काइम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार क्राइम बढ़ते ही जा रहा है। इतना ही नहीं बिहार में शराबबंदी होने के बावजूद लोग शराब पीकर कई घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के पूर्णिया से सामने आया है। पूर्णिया में शराबी पिता ने डेढ़ साल की मासूम बेटी की गोली मारकर ह’त्या कर दी। गोली लगने के कुछ ही देर बाद बच्ची की मौ’त हो गई। घटना के वक्त पिता काफी नशे में था। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

मौके पर एसएफएल की टीम ने भी जांच की है। इधर बच्ची की मौ’त के बाद से परिजनों में चीख पुकार मची है। आरोपी की पहचान मीरगंज के पहाडटोला गांव निवासी दीपक यादव के रूप में हुई है। दीपक की शादी भागलपुर के नारायणपुर गांव में हुई थी। बच्ची दीपक यादव की इकलौती संतान थी। वारदात मीरगंज थाना के पहाड़टोला गांव की है।

आरोपी के भाई पवन यादव ने बताया कि उनके भाई दीपक को शराब की बुरी लत थी। वो रोज रात को शराब पीकर अपनी पत्नी से झगड़ा करता है। गुरुवार रात को भी करीब 10 बजे दीपक शराब के नशे में धुत होकर अपने घर आया। इसे लेकर उसका अपने पत्नी से झगड़ा हुआ। इसके कुछ ही देर बाद उसने डेढ़ साल की बेटी की गोली मारकर ह’त्या कर दी।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही मीरगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। कुछ ही देर बाद एसएफएल की टीम भी मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद मौके से सबूत इकट्ठा कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मीरगंज थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि शुरुआती जांच में गोली लगने से मौ’त की बात सामने आ रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इधर, घटना के बाद से जहां पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। वहीं परिजनों के बीच चीख-पुकार मची है।

Share This Article