बिहार की फिल्म प्रोड्यूसर समाजसेवा में उतरीं, जानिए कौन है समस्तीपुर की यंग इंटरप्रेन्योर चेतना झाम्ब

समस्तीपुर की चेतना झाम्ब।

HD News Desk
6k Views
2 Min Read

Samastipur, Desk | बिहार की महिला फिल्म प्रोड्यूसर, अभिनेत्री के साथ यंग एंटरप्रेन्योर के रूप में चर्चित समस्तीपुर की बेटी चेतना झाम्ब ने अपने गृहक्षेत्र में महिलाओं व जरूरमंदों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्प लिया है।

सोमवार को चेतना झाम्ब ने शहर के ताजपुर रोड स्थित एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि वह समस्तीपुर में स्मॉल स्केल इंडस्ट्री की शुरुआत करने जा रही है. जिससे घर में बैठे महिलाओं को मदद हो सके और युवाओं को भी रोजगार मिल सके।

जानिए कौन है चेतना झाम्ब

उन्होंने बताया कि समस्तीपुर में प्रारंभिक पढ़ाई के बाद उन्होंने कॉल से में भी काम किया। इसके बाद एयर होस्टेस का भी कोर्स किया. उसके बाद नेशनल एवं इंटरनेट नेशनल कंपनियों में काम करने के बाद धीरे-धीरे अपना व्यवसाय को आगे बढ़ाया. आज यूएस और सिंगापुर में कंपनी खोल रखी हैं. इसके अलावे भोजपुरी सिनेमा में फिल्म प्रोड्यूसर और अभिनय का भी काम करती हैं.

अपने गृह क्षेत्र समस्तीपुर में समाजसेवा में उतरीं

वह अपने गृहक्षेत्र में सामाजिक हित में जरूरतमंदों के लिए काम करना चाहती हैं. उन्होंने बताया कि अभी राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है. उन्होंने कहा कि बिना किसी पार्टी और राजनीति से ताल्लुक रखते हुए भी काम किया जा सकता है. मौके पर विद्या झाम्ब, सूरज कुमार, शत्रुघ्न आदि मौजूद रहे.

Share This Article