पटना में सुबह-सुबह प्रॉपर्टी डीलर की ह’त्या; सीने, सिर और गर्दन में मारी 7 गो’लियां

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
586 Views
2 Min Read

पटना सिटी में रविवार की सुबह-सुबह एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर ह’त्या कर दी गई है। वारदात आलमगंज थाना क्षेत्र के जल्ला रोड स्थित मलिया महादेव मंदिर के पास की है। सुबह साढ़े 5 हुई घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

परिजनों ने गोली से घायल प्रॉपर्टी डीलर को इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौ’त हो गई। बताया जा रहा कि शख्स को तीन गो’ली लगी है, जिसके कारण उनका काफी खू’न बह गया और मौ’त हो गई।

मृत’क की पहचान अरुण कुमार के रूप में हुई है। अपराधियों ने अरुण के सीने, सिर और गर्दन में गोलियां मारी है। बताया जा रहा कि अपराधियों की ओर से करीब 6 से 7 राउंड फायरिंग की गई। घटना की सूचना मिलते ही मृत’क के परिजन और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक अरुण कुमार की मौ’त हो चुकी थी।

पटना सिटी के एएसपी आरएस शरथ ने बताया कि आज सुबह 5:30 के करीब जल्ला रोड स्थित में एक कारोबारी की ह’त्या हुई है। हमारी ओर से जांच शुरू कर दी गई है। अपराधी कैसे आए थे अभी यह कुछ क्लियर नहीं है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगे हैं। अभी तक हमारे पास दो से तीन गोली लगने की सूचना है।

Share This Article