बड़ी सौगात: पीएम मोदी 10 वंदे भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी, 85 हजार करोड से अधिक की 06 हजार रेल परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
1.9k Views
2 Min Read

पटना: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा आज  को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अहमदाबाद से 85 हजार करोड से अधिक की 06 हजार रेल परियोजनाओं का शिलान्यास एवं राष्ट्र को समर्पण तथा 10 वंदे भारत ट्रेनों के परिचालन का शुभारंभ किया जायेगा। प्रधानमंत्री के द्वारा शिलान्यास/राष्ट्र को समर्पण की जाने वाली रेल परियोजनाओं में पूर्व मध्य रेल की 13,228 करोड़ रूपए की परियोजनाओं भी शामिल है। प्रधानमंत्री के नरकटियागंज में 50 करोड़ की लागत वाली वाशिंग पिट लाईन के साथ कोचिंग कॉम्पलेक्स के निर्माण का शिलान्यास करेंगे। साथ ही 5423 करोड़ रूपए की लागत से ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की न्यू चिरैला पाथु-न्यू सोननगर-न्यू डीडीयू रेलखंड का प्रधामंत्री राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

वन स्टेशन वन प्रोडक्ट के माध्यम उत्पादों को बढ़ावा देने में मिलेगी मदद

बता दें कि आरा और मुजफ्फरपुर में वाशिंग पिट लाईन, 16 गुड्स शेड, 1329 करोड़ रूपए की लागत वाली 04 गति शक्ति मल्टीमॉडल कार्गो टर्मिनल, पटना, दरभंगा और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर भारतीय जनऔषधि केंद्र एवं 68 वन स्टेशन वन प्रोडक्ट का भी लोकार्पण प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा। वन स्टेशन वन प्रोडक्ट के माध्यम से छोटे किसानों, कारीगरों और विश्वकर्मा मित्रों के उत्पादों को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। साथ ही 10 वंदे भारत ट्रेनों में पटना-गोमतीनगर वंदे भारत तथा पटना-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत तथा कोडरमा-गया-डीडीयू के रास्ते रांची-वाराणसी वंदे भारत सहित कुल 03 वंदे भारत एक्सप्रेस पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से खुलेगी। उक्त जानकारी पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने दी है।

Share This Article