बीच सड़क BPSC टीचर की भरी मांग, विरोध पर प्रेमी बोला-फिर 8 साल क्यों रही साथ

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
546 Views
3 Min Read

बांका में बीच सड़क एक BPSC शिक्षिका की मांग में सिंदूर भरने का वीडियो सामने आया है। 42 सेकेंड के इस वीडियो में लड़का जबरन महिला टीचर की मांग में सिंदूर डाल रहा है। लड़की के पिता बार-बार मुंह ढके लड़के को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन वो लड़की का दुपट्टा खींच रहा है।

लड़का कहता है कि 8 साल साथ रहने के बाद अब ये शादी क्यों नहीं कर रही है। इसने मुझे बर्बाद कर दिया। मैं इसे छोड़ूंगा नहीं। वायरल वीडियो में नकाबपोश लड़का अपने दोस्त से कहता है सामान निकालो, आज हम नहीं तो ये भी नहीं, दोनों मरेंगे। ​​​​​​लेकिन लड़की के पिता यह कहते दिख रहे हैं कि इसे छूने नहीं दूंगा। उसके बाद दोनों में हाथापाई शुरू हो जाती है। ये वीडियो अमरपुर थाना इलाके का बताया जा रहा है। युवती ने इस मामले को लेकर अमरपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

लड़के का दोस्त लगातार दोस्त को वीडियो बनाने के लिए कहता है। शिक्षिका ने बताया कि वह बीपीएससी परीक्षा पास कर वह अमरपुर प्रखंड के एक विद्यालय में शिक्षिका है।बाराहाट थाना इलाके के बभनगामा निवासी सौरभ सोनू आये दिन छेड़खानी करते हुए जबरन शादी करने का दबाव बनाता है। वो कभी फोन पर तो कभी रास्ते में रोकर शादी करने को कहता है।

युवती का कहना है कि बुधवार को वो स्कूल की छुट्टी होने के बाद अमरपुर लौट रही थी। तभी गोरगम्मा मोड़ के पास खेसरिया बहियार के पास सौरभ सोनू तीन-चार लड़कों के साथ बीच सड़क पर बाइक खड़ी कर उनका रास्ता रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाती तब तक सौरभ सोनू ने देसी कट्टा निकालकर उनके पिता के साथ हाथापाई करते हुए जबरन मेरी मांग भर दी। उसका दोस्त लगातार वीडियो बना रहा था।

शिक्षिका ने बताया कि युवक से तंग आकर उसने दो महीने पहले बांका महिला थाना में युवक के खिलाफ लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी। जिसके बाद महिला पुलिस ने सोनू को पुलिस स्टेशन बुलाकर कड़ी चेतावनी दी थी। बॉन्ड भी भरवाया था।थानाध्यक्ष ने बताया कि शिक्षिका की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article