Jamshedpur: कस्टमर बन SDO पहुंची बार, बॉडीगार्ड ने लुटाया पैसा; अश्लील डांस का खुलासा

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
2.3k Views
2 Min Read

Jamshedpur: जमशेदपुर में एसडीओ पारुल सिंह ने गुरुवार देर शाम पारडीह स्थित होटल रॉयल हिल्स में चल रहे डांस बार में छापेमारी कर 11 बार बालाओं को हिरासत में लिया। वहां अवैध हुक्का बार भी चल रहा था। छापेमारी के लिए एसडीओ पारुल सिंह, उनकी गोपनीय शाखा के कर्मचारी-बॉडीगार्ड कस्टमर बनकर करीब 9.15 बजे होटल पहुंचे थे। एसडीओ ने मॉडर्न कपड़े पहन रखे थे, ताकि संचालकों को किसी तरह का शक नहीं हो।

करीब 15 मिनट तक होटल में गतिविधियों नजर रखी गई। उस दौरान एसडीओ के साथ गए कर्मचारियों व बॉडीगार्ड ने डांस कर रही बार बालाओं पर रुपए भी लुटाए। पुष्टि होने के बाद एसडीओ ने अपने एक कर्मचारी को बाहर भेजा जहां से उसने मानगो पुलिस को जानकारी दी। पुलिस के पहुंचने पर वहां भगदड़ मच गई। कस्टमर और अधिकतर बाउंसर भाग निकले। एक बाउंसर व 5 स्टाफ को हिरासत में लिया गया है।

10 पश्चिम बंगाल, एक नागपुर की लड़की

एसडीओ ने बताया- जब वह टीम के साथ होटल पहुंचीं तो पहले कन्फ्यूजन में रेस्टोरेंट वाले हिस्से में चली गईं। बाद में डांस बार की ओर बढ़ीं। वहां फ्लोर पर बार बालाएं डांस कर रही थीं। साथ ही शराब भी परोसा जा रही थी। हिरासत में ली गई युवतियों में 10 पश्चिम बंगाल और एक नागपुर की है।

Share This Article