पटना में रात भर होता रहा जश्न, INDIA की जीत पर धूआं-धूआं हुआ शहर

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
417 Views
1 Min Read

पूरे 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप में टीम INDIA की जीत हुई। इस जीत के बाद से पूरे देश में जश्न का माहौल है। बिहार में देर रात तक जश्न मनाने का दौर जारी रहा। लोगों ने सड़कों पर उतर कर जमकर आतिशबाजी की। पटना, मुजफ्फपुर सहित कई जिलों में युवाओं ने जश्न मनाया है।

पटना में बिहार बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण कुमार उर्फ कल्लू की ओर से डाक बंगला चौराहे पर आतिशबाजी की गई। इस दौरान भारत माता की जय और टीम इंडिया, चक दे इंडिया का नारा लगाया। पटना के अलावा मुजफ्फरपुर में देर रात युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की। मुजफ्फरपुर शहर के टावर चौक पर लोगों ने जश्न मनाया। बारिश होने के बावजूद जश्न का माहौल बना रहा।

इस दौरान युवाओं ने डीजे पर गाना बजाते हुए जमकर डांस किया। युवाओं की भीड़ से एक ही आवाज आ रही थी। इंडिया, इंडिया, इंडिया.. टीम इंडिया की जीत के बाद से क्रिकेट प्रेमी काफी खुश हैं। जीत का जश्न मना रहे पटना के रहने वाले विशाल कुमार ने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी के बाद रोहित शर्मा से ही उम्मीद थी कि टीम इंडिया मैच जीत जाएगी। आज बहुत खुशी हो रही है।

Share This Article