झारखंड में स्पेनिश टूरिस्ट से 7-8 युवकों ने किया गैंगरेप, महिला का कपड़ा पुलिस ने खेत से किया बरामद

sweetysharma
2.6k Views
3 Min Read

झारखंड: दुमका में शुक्रवार देर रात स्पेन की महिला से गैंगरेप हुआ। वारदात कुरमाहाट इलाके में हुई, स्पेनिश महिला टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी। महिला की उम्र 30 साल है। महिला दुमका में घूम रही थी। देर रात होने पर पति के साथ एक खेत में टेंट लगाकर आराम करने लगी। विरोध करने पर कपल के साथ मारपीट भी की गई। गैंगरेप में कुंजी गांव के 7-8 युवक के शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बाइक से घूम रहे थे स्पेनिश कपल

स्पेन से आए पति-पत्नी पहले पाकिस्तान गए थे, वहां से बांग्लादेश होते हुए झारखंड के दुमका पहुंचे थे। महिला अपने पति के साथ बाइक से टूर पर निकली थी। वे दुमका होते हुए भागलपुर की ओर जा रहे थे, लेकिन रात होने पर हंसडीहा बाजार से पहले एक सुनसान जगह पर टेंट लगाकर सो गए। इसी दौरान आसपास के कुछ युवक वहां पहुंचे और युवकों ने महिला के साथ गैंगरेप और मारपीट की।

पुलिस ने बताया महिला के कपड़े खेत में मिले

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रात करीब 10.30 के करीब पुलिस की गश्ती टीम को महिला ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। पुलिस ने जब सर्च अभियान चलाया तो अरहर के खेत मे महिला के कपड़े मिले। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला के साथ गैंगरेप की पुष्टि की गई है।

बीजेपी सांसद ने क्या कुछ कहां

बीजेपी के सांसद बोले- पुलिस-प्रशासन को बदलना चाहिए मामले को लेकर गोड्डा से बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘मेरे लोकसभा गोड्डा के हंसडिहा थाना क्षेत्र में स्पेन की एक महिला यात्री के साथ बलात्कार की दुखद घटना हुई है। झामुमो की सरकार ने संथाल परगना में बिना ट्रेनिंग लिए सभी जगह पुलिस पदाधिकारियों की पोस्टिंग कर हत्या, लूट, बलात्कार को पिछले 4 साल में बढ़ावा दिया है। आदिवासी की जनसंख्या लगातार घट रही है । पूरे संथाल परगना के पुलिस-प्रशासन को तुरंत बदलकर पुलिस वालों को ही जेल भेजना चाहिए।’

Share This Article