Rahul Gandhi इसलिए करते हैं OBC वालों से नफरत, बिहार के मंत्री ने खोले राज..!

Prashant Kumar
By Prashant Kumar - Content Editor
865 Views
2 Min Read

पटना। बिहार के सूचना प्रावैधिकी एवं लघु सिंचाई मंत्री डॉ.संतोष कुमार सुमन ने कहा कि राहुल गाँधी एक ओर 140 करोड़ लोगों की जाति पूछ कर जातीय जनगणना कराना चाहते हैं और दूसरी ओर उनकी पार्टी अपने नेता (राहुल गाँधी) की जाति पूछने का विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस का दोहरा चरित्र है। वे जातियों के हितैषी नहीं, बल्कि जाति के नाम पर देश में नफरत और हिंसा फैलाना चाहते हैं।

डॉक्टर सुमन ने कहा कि यदि राहुल गाँधी को जाति पूछना बुरा लगा है, तो वे जातीय जनगणना की मांग को पार्टी के एजेंडॉ से हटाने की हिम्मत दिखाएँ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से आरक्षण विरोधी रही है और वह प्रधानमंत्री मोदी पर केवल इसलिए हमलावर है कि वे ओबीसी समुदाय से आते हैं और उनकी सरकार में दलित, पिछड़ा, अतिपिछड़ा, आदिवासी – हर समुदाय को भागीदारी भी मिली है।

डॉक्टर सुमन ने कहा कि जाति पूछने वाले भाषण का समर्थन करने पर प्रधानमंत्री के विरुद्ध विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव की नोटिस देना कांग्रेस का बौद्धिक दिवालियापन है।
उन्होंने कहा कि हलवा सेरेमनी में शामिल अफसरों की जाति राहुल गाँधी ने पूछी थी , लेकिन जब इसके जवाब में एनडीए के सांसद ने उनकी जाति पूछ ली, तो उन्हें बुरा क्यों लगना चाहिए?

Share This Article